मेरठ, नवम्बर 25 -- शोभित विश्वविद्यालय में शनिवार को समान नागरिक संहिता विषय पर तृतीय युवा संसद ज्ञान और तर्क की बेहतरीन संगम बन गई। मूट कोर्ट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र मुख्य अतिथि तथा कैंट विधायक अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि युवाओं की संवैधानिक समझ भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के समान अधिकार और सुरक्षा की गारंटी है। विशिष्ट अतिथि विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि जब देश में समान दंड संहिता लागू हो सकती है, तो समान अधिकारों वाली नागरिक संहिता क्यों नहीं। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक बहसों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संचालन दीक्ष...