नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएल के सामान्य पसंदीदा नंबर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर वाहन मालिक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर नंबर बुक कर सकते हैं। दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चारपहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं, सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को वाहन मालिक अब पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...