हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, उन्होंने अम्बेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा। जिसमे उन्होंने नए नियम से समानता को बढ़ावा देने और भेदभाव को रोकने में कारगर सिद्ध होने की बात कही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिसूचित उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाला विनियम है। पूरे भारत के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निष्पक्ष, समाधेशी और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य सरल और प्रभावी...