बेगुसराय, अप्रैल 15 -- गढ़हरा(बरौनी)। ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन, मैकेनिकल कार्यालय में भारतरत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। जोनल महासचिव सुबोध पोद्दार व मंडलमंत्री विमल कुमार ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में सुबोध पोद्दार, विमल कुमार, संतोष शर्मा, पीएन गुप्ता, निखिलेश रंजन, दिलीप कुमार प्रसाद, संजय यादव, बिनोद खलखो आदि ने कहा कि उनके शिक्षित होकर समाज में समानता पाने और लाने संबंधी के मूल सिद्धांत ने सबको प्रेरित किया। मौके पर पीडब्लूआई राकेश कुमार, संतोष कुमार, आनंद कुमार, सुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, जीके जायसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.