मुरादाबाद, मार्च 12 -- स्वतंत्रता सेनानी भवन में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराधिकारी संगठन का होली मिलन बुधवार को आयोजित हुआ। सभा में होली और रमजान माह के विषय पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। धवल दीक्षित ने कहा कि होली का त्योहार अत्यंत उत्साह से मनाएं। यह रंगोत्सव सब में समानता को प्रेम का संदेश देता है। होली खेलते समय यह भाव मन में रहे कि इस कारण किसी की भावनाएं आहत न हों। इशरत उल्ला खां ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और शुक्रवार को होली का त्योहार भी है। मुस्लिम समुदाय को उन मोहल्लों से बचना चाहिए, जहां होली खेली जाती है। किसी से रंग पड़ भी जाए तो उसे नजरअंदाज करने की अपील की। इस दौरान रविंद्र नाथ कत्याल, जुनैदउद्दीन, वेद प्रकाश ढींगड़ा, मोईनुद्दीन, कुशलपाल सिंह, पीके पूर्वी, जितेंद्र गुप्ता, अरास्ता खानम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.