गाजीपुर, फरवरी 1 -- नंदगंज। बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने संत रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य ने संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, आडंबरों और अंधविश्वासों का विरोध किया और समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" के सूत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आंतरिक शुद्धता और सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में हिंदी प्रवक्ता गिरीश चौबे और प्रवक्ता सुधीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने संत रविदास को महान समाज सुधारक, कवि और दार्शनिक बताते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता के साथ जी...