हरिद्वार, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जगजीतपुर, रावली महदूद, सलेमपुर, बीएचईएल और बहादराबाद के रविदास मंदिरों में पूजन किया। चौहान ने संत रविदास को नमन करते हुए कहा कि उनके समानता, भाईचारे और मानवतावादी विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, चमन चौहान, हंसराज कटारिया, संजय सिंह, प्रिंस लोहट, रजनी वर्मा, मनोज प्रालिया, अजय बबली, विकास सिंह, प्रधान प्रमोद पाल, सभासद गरिमा सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...