रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 21 -- भगवान केदारनाथ धाम के कपाट कल 23 अक्तूबर को भैया दूज के दिन बंद हो जाएंगे। इसके लिए बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर सुबह 8:30 मिटन पर बंद होंगे। इससे पहले भगवान शिव की समाधि पूजा की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार मध्य रात्रि से सुबह 4 बजे तक आम भक्त दर्शन करेंगे। जबकि एक घंटा मंदिर की सफाई की जाएगी। इसके बाद पुन: 5 बजे से 6 बजे तक भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जिसमें बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, अनाज, फल, फूल, रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा आदि से ढक दिया जाएगा। इसके बाद ठीक 6 बजे गर्भ गृह का द्वार बंद किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.