फरीदाबाद, मार्च 11 -- पलवल। जिला सचिवालय में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ज्योति ने आमजन की 23 शिकायतें सुनीं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों के जल्द निपटारे के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। एसडीएम ज्योति ने कहा कि समाधान शिविर जन सुनवाई का सशक्त माध्यम है, जहां आमजन अपनी समस्याओं को रख सकते हैं और उनका उचित समाधान किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से समाधान शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस बीच, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवस के लिए समाधान शिविर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, मंगलवार को एसडीएम ज्योति, बुधवार को डीएमसी मनीषा शर्मा, वीरवार को सीईओ जितेंद्र कुमार और शुक्रवार को नगराधीश अप्रतिम सिंह इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.