गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। एसडीएम गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारीयों को शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दे रहे थे। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है, ताकि लोगों को मौके पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशों की अनुपालना करते हुए प्रत्येक जिला और उपमंडल स्तर पर एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथा शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.