बहराइच, नवम्बर 28 -- नानपारा। गांव की समस्या का गांव में समाधान मिशन के तहत शुक्रवार को नानपारा देहात में सीडीओ मुकेश चन्द्र ने चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि बूथ लेबल अधिकारी द्वारा उन्हें जो प्रपत्र दिया जा रहा है उसमें अंकित विवरण को सही-सही व स्पष्ट शब्दों में भरकर बीएलओ को जमा कर दें। बीडीओ को निर्देश दिया कि गांव में साफ-सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराएं। इस अवसर पर प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी ने गांव में कराए गए विकास कार्यों व विभिन्न योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों की जानकारी दी। इस मौके पर कृपा राम वर्मा, विजय वर्मा, अपर्णा सैनी, राजेश चौधरी, रविन्द्र कुमार, मिथिलेश कुमार, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.