उरई, जनवरी 5 -- कालपी। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में सर्दी का असर रहा। जिसके चलते एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में महज 13 शिकायते आई। श्याम यादव हरीगंज ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके खेत में लगी तार फेंसिंग किसी ने हटा दी है। जिससे आवारा गौवंश उसके खेत में खड़ी फसल को चौपट कर गये है। इसके अलावा भी अन्य कई लोगों ने आवारा गौवंशो के विचरण से फसलो मे हुई क्षति की शिकायत दर्ज कराई है। उपजिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह,ईओ अवनीश कुमार शुक्ल,नायब तहसीलदार मुकेश कुमार,जल संस्थान के जेई वारिद अली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.