हापुड़, फरवरी 21 -- कस्बे के मोहल्ला छत्ता निवासी एक व्यक्ति अपने प्लॉट को बचाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट के परेशान है। इसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि समाधान दिवस में पांच बार अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे है। मोहल्ला छत्ता निवासी शंकर राणा ने बताया कि उन्होंने बरसों की कमाई को जोड़कर सौ गज का एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर वह वर्तमान में काबिज हैं, लेकिन क्षेत्र के कुछ व्यक्ति संपत्ति पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। आरोप है कि उनके प्लॉट को अब तक तीन से चार बार फर्जी तरीके से बैनामा बनाकर अन्य लोगों को बेचा जा चुका है। पीड़ित ने बताया कि उनको लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उनके कब्जे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनकी इस समस...