संभल, जनवरी 6 -- जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील संभल के सभागार में आयोजित दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने की। समाधान दिवस के दौरान डीएफओ, मंडी सचिव, उद्योग महाप्रबंधक एवं एलडीएम की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए चारों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया और शासन में उनकी लापरवाही की रिपोर्ट भी भेजी। समाधान दिवस में संभल स्थित मैथोडिस्ट चर्च तक जाने वाले मार्ग के निर्माण न होने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च तक जाने वाले मार्ग में जानबूझकर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत...