मेरठ, अप्रैल 20 -- मेरठ/मवाना। मवाना स्थित एक पब्लिक स्कूल की कक्षा दस की छात्रा अपने पिता को साथ लेकर शनिवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंची। डीएम से लिखित शिकायत करते हुए छात्रा ने कहा कि क्लास टीचर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। छात्रा ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। फलावदा क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी ग्रामीण की पुत्री मवाना में मेरठ रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। तहसील दिवस में पहुंची छात्रा ने स्कूल के सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्या को अच्छा बताया, लेकिन क्लास टीचर के बारे में मानसिक उत्पीड़न की बातें डीएम अंकल से कही। पिता ने कहा कि उनकी बेटी बेहद परेशान है और स्कूल जाने से इंकार करती है। वह स्कूल से घर आकर रोती रहती है। वह डिप्रेशन में है और उसका इलाज चल रहा है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने इस मामले में जांच जिला विद्यालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.