कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 मामले आए। इनमें नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसपी ने साफ कहा है कि लंबित प्रकरणों का निपटारा राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर किया जाए। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...