बरेली, फरवरी 22 -- आंवला। तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम विदुषी सिंह ने अन्य अफसरों के साथ शिकायतें सुनीं। शिकायतों में राजस्व विभाग से 14, पुलिस की 12, विकास विभाग की तीन, स्वास्थ्य विभाग की 01, समाज कल्याण विभाग 06 तथा अन्य विभागों की 06 शिकायतें दर्ज हुईं। तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...