पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत/पूरनपुर। हिटी शनिवार को पूरनपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका निस्ताण किया। इस दौरान 34 शिकायतें दर्ज हुई। चार का निस्तारण मौके पर किया गया। शेरपुर कलां के असलम पुत्र लाल मोहम्मद ने की शिकायती पत्र में दिए कहा कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना का प्रयास का कर रहे हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दलित रजनीश पुत्र पातीराम निवासी नजीरगंज ने दी तहरीर में बताया कि उनका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। वह अपनी नानी के साथ 21 फरवरी को ससुराल जा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस कर्मी पिटाई करने के बाद उन्हें दरवाजे पर फेंक कर चले गए। रजनीश ने कार्रवाई की मांग की है। समाधान दिवस में ...