मऊ, फरवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कोतवाल कमलकांत वर्मा ने पीड़ितों की समस्या सुनी। इस दौरान 11 प्रार्थना पत्रों में से 10 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग एवं एक प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से आए। जिसमें से चार मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी। इस मौके पर कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर निवासी संगीता ने जमीन विवाद, मोहल्ला खराटी निवासी मोहम्मद ओसामा कब्रिस्तान की जमीन पर अनाधिकृत रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...