कानपुर, फरवरी 22 -- सरसौल। महाराजपुर थाने में शनिवार को समाधान दिवस पर एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा और एसीपी सुमित रामटेके ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित शिकायत पहुंची, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस पर कुल चार शिकायतें आई। वहीं पिछले समाधान दिवसों में निस्तारित नहीं होने वाले मामलों को निस्तारित कराने हेतु पहल की गई। इसके बाद महोली, भदासा, पतारी, सरसौल, धमना आदि गांवों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार आशीष पटेल, अतिरिक्त निरीक्षक अखिलेश पाल, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीकांत पाण्डेय समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.