कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज,संवाददाता। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को दूर-दराज से आए पीड़ितों ने अपनी समस्याएं रखीं। राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जमीन विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि और पुलिस संबंधी शिकायतें प्रमुख रहीं। शिविर में कुल 129 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। कार्यक्रम में जिलाधिधकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कई ग्रामीणों ने भूमि विवाद और खतौनी में नाम व पते की त्रुटियों से योजनाओं का लाभ न मिल पाने की शिकायत की। इस पर राजस्व अधिकारियों को अभिलेख दुरुस्त कर पात्र किसानों क...