बरेली, मार्च 8 -- समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह ने थाना इज्जतनगर में शिकायतें सुनीं और फिर वहां का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक आदि का जायजा लिया। उन्होंने थाने के पिछले गेट पर सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। समाधान दिवस में उन्होंने थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक सुनने और भूमि विवाद सम्बन्धी मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की भी जानकारी ली। साइबर अपराध की अधिकता को देखते हुए थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.