बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। डीएम रवीश गुप्ता ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत से सम्बंधित अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। वे हर्रैया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। जिले की चार तहसीलों में आए 148 मामलों में मौके पर 17 का निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ताओं से अधिकारी सहजता से बात करें। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण करें। समस्याओं के निस्तारण करते सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.