चंदौली, दिसम्बर 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद । थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का अवलोकन कर एक प्रकरण में भूसीकृतपुरवां गांव से संबंधित मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि आगामी समाधान दिवस में बिजली विभाग, ब्लॉक स्तर के अधिकारी सहित सभी विभागों से स...