नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 138 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जेवर में 41 शिकायतों में से दो का और दादरी में अपर जिलाधिकारी भू़ अ़ बच्चू सिंह ने 96 में से सात शिकायतों का समाधान किया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में एक शिकायत प्राप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...