पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत,संवाददाता। थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर जन शिकायतें सुनी। उन्होंने जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।जमीन संबंधित शिकायत आने पर राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा जिले के सभी थानों में भी थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गई। माह के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर शनिवार सुबह 10 बजे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना सुनगढ़ी पहुंच कर जन शिकायतें सुनी। थाने में मौजूद फरियादियों की शिकायत सुनकर उनका मौके पर निस्तारण करने का निर्देश दिए। अधिकारियों को सामने ज्यादातर शिकायत जमीन के बंटवारे और पैमाइश को लेकर पहुंची। इस पर डीएम ने लेखपाल और पुलिस की संयु...