मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अफसरों ने करीब 12 मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिए। वहीं शेष मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दिए। समाधान दिवस पर सबसे अधिक शिकायत चकरोड पर अवैध कब्जे का रहा। अफसरों ने राजस्व कर्मियों को मौके पर जा कर अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाने का निर्देश दिए। नगर के कटरा कोतवाली में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने लोगों की समस्याओं का समाधान किए। वहीं चुनार में एसडीएम राजेश वर्मा, मड़िहान में एसडीएम अनेग सिंह और लालगंज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...