मुरादाबाद, जनवरी 10 -- थाना मैनाठेर में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी किरण पाल और उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान भूमि विवाद सहित कई मामले अधिकारियों के समक्ष रखे गए। मौजूद अधिकारियों ने कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया, साथ ही शेष मामलों में संबंधित कर्मियों को तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी किरण पाल ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर कुंदरकी थाना में इस दिन कोई शिकायत प्राप्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.