बेगुसराय, फरवरी 2 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर भराठ गांव में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश पप्पू के आवास पर भारद्वाज कल्याण परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता राम पुकार सिंह महंत ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। रामपुकार सिंह ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष उनके आवास पर अतिथियों के सम्मान में दही-चूड़ा व तिलकुट का भोज आयोजित किया जाता है। अस्वस्थता के कारण दिल्ली प्रवास के बाद लौटकर नववर्ष मिलन समारोह एवं मकर संक्रांति पर्व के रूप में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश पप्पू, रामा...