आगरा, जुलाई 23 -- आरएसएस के जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे के पिता व समाज सेवी पंडित भारत किशोर दुबे का 65 वर्ष की आयु में मंगलवार की शाम ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के शुभचिंतक शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए। बुधवार की सुबह सोरों के योग मार्ग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को बेटे शिवांशु ने मुखाग्नि दी। पंडित भारत किशोर दुबे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं में प्रांतीय पदों पर रहे। योगमार्ग स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार के समय भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, डा. बीडी राणा, शरद गुप्ता, शिव कुमार भारद्वाज, राजीव माहेश्वरी, गौरीशंकर शर्मा, सुधीर यादव, केप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.