बिजनौर, नवम्बर 24 -- नगीना, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता रोहित रवि एवं समाज सेवी बदर मुनीम ने नगीना विधानसभा के बूथ संख्या 321 एवं 324 में अभियान चलाकर लगभग 200 लोगों को जागरुक कर उनके विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) प्रपत्र भरवाए। इस अवसर पर भाजपा नेता रोहित रवि ने बताया कि वह इस कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसके अंतर्गत कार्यक्रम संबंधी सही जानकारी विधानसभा वासियों को दी जा रही है एवं आवश्यक मदद की जा रही है। फॉर्म भरने में सबसे बड़ी समस्या वर्ष 2003 के बाद जो महिलाएं शादी करके आई है उनके पिता/संबंधित की 2003 की मतदाता क्रमांक संख्या एवं भाग संख्या आदि सूचना प्राप्त करने में आ रही है l इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम भाजपा नेता ...