लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता दाऊ जी सेवा संस्थान की सचिव एवं समाज सेविका ममता पाण्डेय ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पार्टी मुख्यालय पर सुश्री ममता पाण्डेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव सुजाता चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुश्री पाण्डेय ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाने तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.