मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से स्थापना दिवस पर गुरुवार को दादर स्थित गरीबनाथ मंदिर के डे केयर सेंटर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर 111 समाजसेवियों को चाणक्य विद्यापति दानवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी के सदस्यों को योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि मेयर निर्मला देवी साहू ने कहा कि संगठन सनातन समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। हर वर्ष संस्कार महोत्सव में जनेऊ संस्कार कराता है। सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि संस्था पिछले 13 वर्षों से संस्कार, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज में शिक्षा ...