देवरिया, अप्रैल 2 -- बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में मंगलवार को पांच दिवसीय भारतीय स्काउट गाइड का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक चंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड का पहला उद्देश्य चरित्र का निर्माण है तथा अनुशासन एवं ईमानदार व्यक्तिव का निर्माण करता है। स्काउड गाइड समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित रहता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश रंजन ने कहा कि भारत में स्काउटिंग की शुरुआत 1909 में और गाइडिंग की शुरुआत 1911 में हुई थी। भारत स्काउट और गाइड की स्थापना 7 नवम्बर 1950 को हुई थीं । इसी दिन को भारत में स्काउट गाइड स्थापन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउट और गाइड का आदर्श वाक्य है तैयार रहो और वहीं नारा है , रोज एक अच्छा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.