महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भविष्य में भारत का उत्तरदायित्व विद्यार्थियों को संभालना है। इसलिए यह आवश्यक है कि वे राष्ट्र हित के विषय में विचार करें और ऐसा कार्य करें, जिससे राष्ट्र प्रगति के सोपानों पर चढ़ सके। यदि विद्यार्थी समाज सेवा का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वे सच्चे राष्ट्र निर्माता हो सकेंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी अपनी शक्ति का सही मूल्यांकन करते हुए उसे सृजनात्मक कार्यों में लगाएं। ये बातें पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर नेहा डालमिया ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज सेवा द्वारा अपने देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.