वाराणसी, दिसम्बर 2 -- वाराणसी। संकटहरण श्रीहनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शुकुलपुरा स्थित मंदिर परिसर में सम्मान समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामजी जायसवाल, दुर्गाशंकर पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, मनीष यादव, प्रशांत मिश्रा, मदनमोहन तिवारी, पंकज पटेल, संजय मौर्या, शशिकांत शुक्ल, उपेंद्रनाथ मिश्रा, राकेश अग्रहरी, शिवम मौर्या, अशोक सोनकर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमन, सत्यजीत चंद्र, उज्वल और कुणाल शामिल हैं। संचालन एस. राजू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...