मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार को हरिपुर कृष्ण पंचायत कार्यालय भवन में मनाई गई। इसमें समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बंधुआ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू देवी ने कहा कि सावित्री बाई फुले का समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान अतुलनीय है। महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर मनोज कुमार, नमिता सिंह, मनोज पासवान, कमानी देवी, अवधेश पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...