सासाराम, नवम्बर 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। समाज की विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ जिस प्रकार से पत्रकारों द्वारा खबरों को प्रसारित किया जाता है, वह काबिले तारीफ है। आजादी से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अहम रही है। उक्त बातें एसडीएम निलेश कुमार ने रविवार को नीलकोठी स्थित रोहतास जर्नलिस्ट एसोशिएसन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी में कही। कहा कि पत्रकारिता करते समय निष्पक्ष, निडर होना जरूरी है। खबरों के प्रकाशन के समय तथ्यों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों का बयान आवश्यक है। जिस प्रकार से आंचलिक पत्रकारिता में कई माध्यमों की संख्या बढ़ती जा रही है। उससे यह भी ध्यान रखना आवश्यक होगा कि पत्रकारिता के मापदंडों का पालन हो। यूनियन अध्यक्ष रवि कुमार, सुरेन्द्र तिवारी व कमलेश कुमार द्वारा प्रेस क्लब भवन निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.