मऊ, फरवरी 19 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। 28 साल से 90 हजार किमी भारत की पदयात्रा कर नेपाल से गोंठा मोटल तथागत पहुंचे मानव मिलन के संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्र संत डा.मणिभद्र मुनी जी महाराज का बुधवार को स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। डा.मुनि ने कहा कि आप धार्मिक बनिए, सामाजिक प्राणी बनकर रहिए, क्योंकि सुख का कारण आप ही हैं और दुख का कारण भी आप ही हैं। कहा कि समाज में सबसे पहले सुधार के लिए आहार शुद्धि जरूरी है। कहा कि प्रवचन सुनने वाला प्रत्येक व्यक्ति परवर्तित नहीं होता प्रवचन सुनने की भीड़ तो है पर हजारों आदमी में एक भी व्यक्ति परिवर्तित हो गया तो संतों का संदेश सफल हो जाता है। बताया कि मैं आठ महिना पदयात्रा करता हूं और चार माह उपवास रखता हूं तथा 36 घण्टे में एक बार भोजन करता हूं। स्वागत करते वालो में रामबचन यादव, बड़राव ब्लाक प्रमुख प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.