टिहरी, अक्टूबर 3 -- ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) रानीचौरी के अध्यक्ष और समाज सुधारक सुशील बहुगुणा की ओर से चलाई जा रही 'शराब नहीं, संस्कार मुहिम धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप ले रही है। इस मुहिम से प्रभावित होकर अब टिहरी जिले के लोग अपने बेटियों-बेटों के विवाह समारोह को नशामुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। चंबा ब्लॉक के ग्राम साबली मल्ली निवासी पुष्पा बहुगुणा और पुष्पराज बहुगुणा ने अपनी बेटी अभिलाषा की शादी मेंहदी कार्यक्रम में मेहमानों को शराब न परोसकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। इसी प्रकार ग्राम साबली निवासी लखमा देवी और रमेश पायल ने भी अपनी बेटी प्रियंका का विवाह पूरी तरह नशामुक्त आयोजित कर समाज में बदलाव की मिसाल पेश की। नशामुक्त शादी करने वाले इन परिवारों को राड्स संस्था की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.