अमरोहा, मई 31 -- शनिवार को चांद नगर में महान समाज सुधारक, लेखक, 'जात-पात तोड़क मंडल के संस्थापक प्रजापति संतराम बीए की पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला एडवोकेट ने बताया कि उनका जीवन सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के लिए अनवरत संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और लेखनी से समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाने व समाज में समानता, भाईचारा संग शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान शीशराम प्रजापति, नरेश प्रजापति, अभिषेक गोला, महेंद्र सिंह प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, ओमपाल प्रजापति, काविंद्र प्रजापति, भगवान सिंह प्रजापति, डालचंद प्रजापति, जगपाल प्रजापति, उमेश प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.