गाजीपुर, जून 1 -- गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महान समाज सुधारक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। सकलेनाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और विचार रखे। प्रदेश सचिव और गाजीपुर कांग्रेस प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शिवभक्त और समाज सुधारक थीं। उन्होंने पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सामाजिक सुधार के लिए याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी सदैव उनके कार्यों को अपनी नीति के साथ जोड़कर चलती है। इस दौरान एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्र, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.