फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद। आर्य समाज के सन्यासी स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद क ो उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गयी। आर्य समाज नवाबगंज में यज्ञ किया गया। इसके बाद प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद भारतीय इतिहास के ऐसे महान सन्यासी, समाज सुधारक और देशभक्त थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस दौरान हरिनंदन सिंह,यशवीर आर्य, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...