मथुरा, फरवरी 15 -- राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वृंदावन बाल विकास परिषद और अवध गोविंद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रमणरेती मार्ग स्थित मां श्यामा आश्रम पर वूमेन अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संत मां श्यामा देवी की पुलिस स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्राह्मण महिला सभा की संस्थापिका प्रभा शर्मा ने कहा कि मां, बहन, पत्नी, बेटी हर रूप में महिलाएं अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। अध्यक्षता करते मीरा शर्मा ने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। विशिष्ट अतिथि स्थाई लोक अदालत मथुरा की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि आज भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.