मैनपुरी, फरवरी 23 -- लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन मैनपुरी द्वारा भोगांव के विरायमपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ब्रह्मानंद लोधी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह तथा प्रत्येक परीक्षार्थी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बैजनाथ लोधी प्रधान ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है। लक्ष्य के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि समाज में व्याप्त अंधविश्व...