रुडकी, नवम्बर 17 -- शंकरपुरी और शेरपुर में सोमवार को हुई दलित समाज के लोगों की बैठक में समाज के लोगों के होते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने संगठित होकर इस धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की। बैठक में इतिहासकार कर्ण सिंह कांबुसैनी ने बताया कि वर्तमान में दलित समाज की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समाज में लगातार धर्मांतरण की घटनाएं हो रही है। अन्य धर्म के लोग इस समाज के लोगों को भ्रामिक जानकारी देकर और बरगला कर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर धर्मांतरण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाए जाने की मांग की। बैठक में शंकर अष्ठवाल, मुकुल कुमार, पप्पन, वेद सिंह, जम्मू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.