लखनऊ, अगस्त 16 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांत व सौहार्द स्थापित करने की अपील भी की। कहा कि पुलिस समाज की रीढ़ है। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सभी को जन्माष्टमी की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 वर्ष पूर्व मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन को राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.