रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध, स्लोगन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन आर्यभट्ट सभागार मोरहाबादी में गुरुवार को किया गया। अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। समाज में समानता लाने में सबका सहयोग आवश्यक है। प्रतियोगिता में 32 विश्वविद्यालय विभाग एवं महाविद्यालयों के लगभग 495 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.