अयोध्या, मार्च 31 -- पूरा बाजार ,संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के बिल्हरघाट स्थित हनुमान मंदिर के पास हिंदी नववर्ष के स्वागत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा रविवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य भाजपा नेता विनय कटियार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली से समाज में समरसता की भावना पैदा होती है। एक दूसरे से अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर सभी शिकवा शिकायत को दूर करके आपसी सामंजस बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपस में हुई दूरियों को मिटाकर सौहार्द कायम करता है। इसलिए सभी को मिलजुल कर होली का पर्व मनाना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व जीवन में मिठास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.