हजारीबाग, मई 28 -- बरही, प्रतिनिधि। विधायक मनोज कुमार यादव ने बरही के जरहिया गांव में शतचंडी महायज्ञ के मौके पर भजन संध्या जागरण मंच का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रमुख मनोज रजक, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया नीलम देवी, उपमुखिया बिनोद यादव,यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोहर यादव और हरेंद्र गोप मौजूद थे। जागरण भजन संध्या में रामगढ़ से आई विश्वकर्मा म्यूजिकल ग्रुप की टीम ने भक्ति गीतों से लोगों को खूब झुमाया। विधायक मनोज कुमार यादव ने भी भजन गाकर लोगों को भावविभोर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.